भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हत्या का मामला प्रकाश में आया है |जहां एक युवक ने अपने पड़ोसी युवक की हत्या कर दी. इस हत्या को अंजाम देने से पहले आरोपी ने सावधानीपूर्वक योजना बनाई और उसी योजना के बाद उसकी हत्या कर दी गई|
मामले की सुचना प्राप्त करने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. हत्या की योजना बनाने और उसे अंजाम देने की बात आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पता चली. दुर्ग जिले के भिलाई क्षेत्र के उतई थाने के पास भाटा महकाकला में एक युवक की रक्तरंजित लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.
इसके बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामला किसी तरह हत्या से जुड़ा था और आरोपियों का कोई सबूत नहीं मिला. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और तथ्यों का खुलासा किया।
पुलिस के मुताबिक घटना रविवार शाम दो बजे की है. मृतक युवक का नाम कामेश्वर मारकंडे है जिसे देर शाम उसी गांव निवासी उसके पड़ोसी ने उसे शराब पीने के लिए बुलाया। मारकंडे अपने पड़ोसी सुनील कुर्रे के साथ गांव के मैदान में शराब पीने गया था.
जिसके बाद वह कही दिखाई नहीं दिया बाद में उनका शव मिला। गांव वालों की कॉल पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। घटना के बाद सुनील कुर्रे कथित तौर पर छिप गया। जिसे पुलिस ने गांव में घूमते हुए पकड़ लिया और पूछताछ की।
पुलिस ने जब आरोपी सुनील कुर्रे को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने पूरे मामले का खुलासा कर दिया. उसने बताया कि उसे पहले से ही अपनी पत्नी पर शक था और पड़ोसी उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखी थी. इसीलिए उसने पहले हत्या की योजना बनाई और पड़ोसी को शराब पीने के बहाने गांव में बुलाया.
जहां पति ने अपने पड़ोसी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी. इस हत्या को अंजाम देने के बाद वह लोगों से बचते हुए भाग गया. पुलिस ने अब आरोपी को पकड़ लिया है और आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी चल रही है|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

