भिलाई के छावनी में ऑटो पार्ट्स दुकान में लगी आग , लाखो का माल जलकर हुआ ख़ाक , दमकल विभाग के समय पर पहुंचने से अन्य दुकानों में आग को फैलने से रोका....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :भिलाई के छावनी चौक स्थित एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में मंगलवार शाम अचानक आग लग गई. आग बहुत तेजी से फैली, लेकिन दमकलकर्मी समय पर पहुंच गए और इसे फैलने से रोकने में सफल रहे। हम बात कर रहे हैं जामुल थाना क्षेत्र की।

अग्निशमन एवं बचाव विभाग को मंगलवार शाम 7 बजे सुचना मिली की छावनी चौक स्थित विशाल केसरी की ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग लग गई है. सूचना मिलते ही दमकल विभाग को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया.

इस समय दुकान मालिक और आसपास के लोग आग बुझाने में जुटे थे. दमकलकर्मियों ने कड़ी मेहनत कर दो घंटे में आग पर काबू पा लिया. जब तक आग बुझी, ऑटो पार्ट्स की दुकान का ज्यादातर सामान जल चुका था। इससे स्टोर संचालक को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। जामुल थाना पुलिस भी उस वक्त मौके पर मौजूद थी|

जिस दुकान में आग लगी उसके पास कई अन्य दुकानें भी हैं. ऑटो पार्ट्स वर्कशॉप में आग तेजी से फैलने के कारण आशंका थी कि यह अन्य वर्कशॉप में भी फैल सकती है, लेकिन समय रहते इस पर काबू पा लिया गया. आग लगने का कारण अज्ञात है. पुलिस मामले की जांच कर रही है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg