भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :रायपुर के खरोरा में एक पति ने कपड़े धोने से इनकार करने पर अपनी पत्नी की गर्दन पर कैंची से हमला कर दिया। हमले में घायल महिला को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक 34 वर्षीय तीजन बाई देवांगन का अपने पति यज्ञबल देवांगन से हमेशा छोटी छोटी बात पर झगड़ा हुआ करता था |सुबह जब पति ने उसे अपने कपड़े धोने को कहा तो तीजन ने कहा कि मैं कपड़े धोने यहाँ नहीं आई हूं और जिन्हें अपने कपड़े धोने हैं वे खुद धो लें|
इससे पति गुस्से से लाल हो गया और घर पर मौजूद कैंची से उसकी गर्दन पर वार किया, जिससे कैंची उसकी गर्दन में फंस गई। लहूलुहान हालत में महिला को उसके पड़ोसियों ने सीएससी खरोरा पहुंचाया।
बताया जा रहा है कि तीजन बाई आरोपी की दूसरी पत्नी थी. उनकी पहली पत्नी सरस्वती की 2019 में लीवर की बीमारी से मृत्यु हो गई। इसके बाद उन्होंने 2020 में महिला से शादी की जिससे उसे एक बेटा भी है।
बताया जा रहा है कि आरोपी यज्ञबल देवांगन ढाबा में रसोइया का काम करता है। इस बीच, पत्नी तीजन घर पर कढ़ाई और बुनाई का काम कर रही थी। खरोरा पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

