महतारी योजना का पैसा आया या नहीं ऐसे चेक करे, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने थर्ड जेंडर को भी इस योजना में सम्मिलित करने की बात कही....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी से छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का शुभारंभ किया और 70 लाख 12 हजार 417 महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रुपये की पहली किश्त ट्रांसफर की|

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े उन महिलाओं के लिए कुछ महत्वपूर्ण बात कही हैं जिनके खातों में पैसे नहीं आए हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सभी महिलाओं के खाते में पैसे आ गए हैं. लेकिन उन महिलाओं को भी चिंता करने की जरूरत नहीं है जिनके खाते में पैसे नहीं आए हैं|

धैर्य रखें, जल्द ही हर खाते में पैसा आ जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हमारी सरकार जल्द ही यह निर्णय लेगी कि इस कार्यक्रम का लाभ थर्ड जेंडर को भी मिल सके|

पैसा आया या नहीं ऐसे चेक करें -

सबसे पहले वेब पोर्टल mahtarivadan.cgstate.gov.in खोलें।

महतारी वंदन योजना की वेबसाइट खोलने के बाद मेनू से एप्लिकेशन स्टेटस विकल्प का चयन करें।

फिर अपना लाभार्थी नंबर, मोबाइल नंबर या आधार कार्ड नंबर जैसी सभी जानकारी दर्ज करें।

फिर स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को उचित बॉक्स में दर्ज करें।

जानकारी दर्ज करने के बाद नीचे "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।

एक बार विवरण सत्यापित हो जाने पर, लाभार्थी का महतारी वंदन योजना आवेदन और भुगतान स्थिति प्रदर्शित की जाएगी।

जिससे आप चेक कर सकते हैं कि महतारी वंदन योजना का पैसा आपके बैंक खाते में पहुँचा है या नहीं।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu