भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई क्षेत्र में आये दिन चाकूबाजी और गुंडागर्दी घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही है| भिलाई में एक और चाकूबाजी हुई. इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे सुपेला अस्पताल ले जाया गया|
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई. जानकारी के मुताबिक, पूरी घटना भिलाई के सिविक सेंटर की है, जहां पीड़ित सुजीत चौधरी अपने चार दोस्तों के साथ कॉफी पीने गए थे|
यह भी पढ़े - महिलाओ को मिलेगा 1 लाख रूपये सालाना... आगे पढ़े
यह भी पढ़े - PM मोदी का 'मेरा भारत मेरा परिवार' अभियान का वीडियो आगे पढ़े
इसी बीच सभी लोग अपने बारे में बात करने लगे, लेकिन पास खड़े तीन युवकों को लगा की वे उनके बारे में ही बात कर रहे हैं। ये तीनों युवक घायल सुजीत चौधरी और उनके साथियों के पास आये और उससे विवाद करने लगे.
इस दौरान युवा पीड़ित ने यह भी कहा कि वे उनके बारे में बात नहीं की, लेकिन हमलावर पूरी तरह से नशे में थे. उन्होंने किसी की बात नहीं सुनी और विवाद करने लगे।
इसी बीच बदमाश ने अपने बैग से थर्माकोल कटर निकाला और सुजीत पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से भाग गया. लेकिन मामला दर्ज करने के बाद, सुपेला पुलिस ने संदिग्ध का पता लगाना शुरू कर दिया।
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

