भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग, मंगलवार की सुबह एक युवती ने शिवनाथ नदी पर बने पुराने पुल से नदी में छलांग लगाकर खुदखुशी करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद राहगीरों से सूचना मिलने के बाद स्थानीय मछुआरों की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया।
पुलगांव पुलिस ने बताया कि लड़की दुर्ग के केलाबाड़ी की रहने वाली है| उन्होंने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसका कारण फिलहाल अज्ञात है।
मंगलवार सुबह उसने नदी में छलांग लगा दी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे दो लोगों ने उसे नदी में डूबते हुए देखा और उसे बचाने के लिए चिल्लाने लगे. इसी दौरान स्थानीय मछुआरे प्रभु निषाद और बंशीलाल ढीमर ने शोर सुनकर तुरंत नदी में छलांग लगा दी और लड़की को टयूब की सहायता से पानी से बाहर निकाला गया |
जानकारी के मुताबिक इस बीच पुलगांव थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद थी. इसके बाद उन्होंने लड़की को समझाया और उसे घर लेकर गए।
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

