साय सरकार का अनुकम्पा नियुक्ति को लेकर बड़ा फैसला....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छतीसगढ़ , साय सरकार का अनुकम्पा नियुक्तियों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है| आवेदकों के हितों को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं संभागायुक्त निर्धारित समय-सीमा में प्रकरणों का निराकरण करेंगे। जिसकी जानकारी सोशल मीडिया (एक्स) पर साझा की है|

सीएमओ के अनुसार यह निर्णय लिया गया है कि आवेदन प्राप्त कर कलेक्टर कार्यालय को अग्रेषित करने के बाद जिले के अधीनस्थ विभागों में रिक्त पदों को अनुकंपा के आधार पर भरने की दिशा में कदम उठाया जायेगा.

यदि किसी जिला कार्यालय में अनुकम्पा नियुक्ति के लिए कोई रिक्तियां नहीं हैं, तो आवेदन संभागीय आयुक्त कार्यालय को भेज दिया जाएगा |

जिसके बाद संभागीय आयुक्त इस मामले को अपने अधीनस्थ जिले के कलेक्टर को प्रकरण अग्रेषित करेंगे जहां पद रिक्त है वहां आवेदक को अनुकम्पा नियुक्ति समय सीमा के भीतर दी जाएगी |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg