भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छ. ग, सरगुजा क्षेत्र में बकरी चोरी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ग्रामीण ही ऐसे बकरी चोर गिरोहों का पर्दाफाश करते हैं और पकड़े जाने पर उनकी अच्छे से पिटाई कर देते हैं। ऐसी ही एक घटना जशपुर जिले में घटित हुई|
यहां दुलदुला इलाके में बकरी चोरी कर रहे बदमाशों को जब ग्रामीणों ने घेरा तो सभी जान बचाकर भाग गए | आरोपियों ने ग्रामीणों से मवेशियों को गाड़ी में लादकर चोरी की घटना को अंजाम दिया करते थे |नतीजा यह हुआ कि मंगलवार को अचानक दो बकरी चोर बड़ी मुसीबत में फंस गये.
जानकारी के मुताबिक, दुलदुला के पास सुनसान जगह से दो चरवाहे के दो बकरों को कार में लादकर भाग रहे चोरों की कार अचानक असंतुलित होकर पलट गई। आरोपियों ने तुरंत पलटी हुई कार को सीधा कर लिया, लेकिन मोटर साइकिलों पर उनका पीछा कर रहे ग्रामीणों से बच निकलने में असमर्थ रहे।
चोरों का पीछा कर रहे ग्रामीण वहां पहुंच गये और शोर मचाना शुरू कर दिया. इससे बचने के लिए दोनों अपराधी चोरी की बकरियों सहित कार छोड़कर जंगल में भाग गये. गांव के निवासियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। तपकरा थाना पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

