रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आज एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा, किसान महाकुंभ में होंगे शामिल.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंच रहे है। सुबह 11:35 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे साइंस कॉलेज परिसर पहुंचेगे। जिसके बाद वे दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक किसान महाकुंभ में मौजूद रहेंगे| दोपहर 1:55 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे |



बता दे की आज बीजेपी किसान मोर्चा का महासम्मेलन है. लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी किसानों को लुभाने के लिए कमर कस रही है. इस बड़े सम्मेलन में लगभग 1.5 लाख किसानों के शामिल होने की उम्मीद है। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे|

 इसमें वे किसानों को धान खरीद में अंतरराशि देने का ऐलान करेंगे| रायपुर लोकसभा क्षेत्र में 12 मंडल और 170 शक्ति केंद्रों के साथ 840 बूथों पर कार्यकर्ता काम कर रहे हैं. कार्यकर्ताओं को आरंग, अभनपुर और धरसीवां से करीब 4 हजार किसानों को इकट्ठा करने का लक्ष्य दिया गया था.

10 मार्च को प्रदेश भर से अनियमित कार्यकर्ता कुशाभाऊ ठाकरे स्थित भाजपा कार्यालय पर उतरेंगे। वे अनियमित कर्मियों को वैध करने समेत कई मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव से भी मिलेंगे| आम चुनाव में कर्मचारियों से संबंधित घोषणा लागू नहीं होने से कर्मचारी नाराज हैं|

कर्मचारी पीएम मोदी की गारंटी को पूरा करने की मांग करेंगे. इस दौरान प्रदेशभर से अनियमित कर्मचारी भाग लेंगे। हम आपको बताना चाहेंगे कि 3 दिन पहले कर्मचारियों द्वारा पीएम मोदी को पत्र लिखा गया था|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg