जेल से अरविन्द केजरीवाल का जनता के लिए सन्देश, पत्नी सुनीता ने पढ़कर सुनाया ....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. उनकी गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर हमला बोलना शुरू कर दिया|

यह भी पढ़े -PF की राशि चाहिए तो यौन संबंध बनाओ , मृत पिता के PF के पैसे लेने गयी युवती के साथ कंपनी के..

कुछ समय पहले आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शराब घोटाला मामले में चुनावी चंदे की एंट्री की और अब अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जेल से सीएम को भेजा गया संदेश पढ़ा है. अरविंद केजरीवाल का संदेश पढ़ते हुए सुनीता ने कहा, 'प्रिय देशवासियों, मुझे गिरफ्तार कर लिया गया है।'

उन्होंने आगे कहा कि मैं हर मिनट देश की सेवा करता रहूंगा, चाहे मैं अंदर रहूं या बाहर. मेरे जीवन का हर पल देश को समर्पित है, मेरे शरीर की हर बूँद देश को समर्पित है। 

इस धरती पर मेरा जीवन संघर्ष के लिए है। इसलिए इस गिरफ़्तारी से मुझे कोई आश्चर्य नहीं है. मैंने अपने पिछले जीवन में कई अच्छे कार्य किये होंगे इसलिए मेरा जन्म भारत जैसे महान देश में हुआ है। हमें मिलकर भारत को फिर से महान बनाना है। देश के अंदर और बाहर कई ताकतें हैं जो भारत को कमजोर कर रही हैं।

सुनीता ने आगे कहा कि हमें सतर्क रहना चाहिए और इन ताकतों को पहचानकर उन्हें हराना चाहिए। भारत के अंदर ही ऐसी कई देशभक्त ताकतें हैं जो भारत को आगे ले जाना चाहती हैं, । हमें इन ताकतों से जुड़ना चाहिए और उन्हें मजबूत करना जारी रखना चाहिए।

सीएम का संदेश पढ़ते हुए सुनीत केजरीवाल ने आगे कहा कि दिल्ली की मेरी मां और बहनें सोच रही होंगी कि केजरीवाल अंदर चले गए है अब उन्हें 1000 रुपये मिलेंगे या नहीं. ये जेलें आपके भाई और बेटे को सलाखों के पीछे रखने नहीं रख सकती। 

मैं जल्द ही बाहर जाऊंगा और अपना वादा पूरा करूंगा. क्या अब तक ऐसा हुआ है कि केजरीवाल ने कोई वादा किया हो और वह पूरा न हुआ हो? आपका भाई और आपका बेटा लोहे से बना हैं। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप निश्चित रूप से मंदिर जाएं और मेरे लिए ईश्वर का आशीर्वाद मांगें।

अरविंद केजरीवाल का संदेश पढ़ते हुए सुनीता ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मेरी अपील है कि सार्वजनिक सेवाओं का काम नहीं रुकना चाहिए और इस वजह से उन्हें बीजेपी के लोगों से नफरत नहीं करना है क्योंकि बीजेपी के लोग भी हमारे भाई-बहन हैं. मैं जल्द ही वापस आऊँगा|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu