भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : एसीसीयू की टीम ने दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र में सर्चिंग की. इस टीम ने मेडिकल सप्लाई स्टोर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की| कहा जा रहा है कि संचालक नशीली दवाओं का भी व्यवसाय कर रहा था।
जानकारी के अनुसार, एसीसीयू की टीमों ने शुक्रवार की शाम जीवन रेखा परिसर में संचालित राकेश मेडिकल एजेंसी में छापेमारी की. वहां कई नशीली दवाइयों के बॉक्स मिले ।
उन बॉक्स में अल्प्राजोलम और स्पास्मोप्रोक्सीवोन टैबलेट पाए गए। मेडिकल एजेंसी के संचालक का नाम राकेश बंछोर बताया जा रहा है|
यह भी पढ़े - सुपेला के होटल में कारोबारी ने किया सुसाइड , महाराष्ट्र से आया था मृतक...
यह भी पढ़े - सीएम साय ने पत्रकारों के बीच नगाड़ा बजाकर मनाई होली....
टीम ने टैबलेट जब्त कर मामले को आगे की कार्रवाई के लिए कोतवाली पुलिस को सौंप दिया है। आगे की जांच के संचालक के निशानदेही पर कोतवाली पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी। क्राइम टीम ने अन्य ठिकानों की भी तलाशी ली जिसकी जांच की जा रही है|
बताया जाता है कि एसीसीयू प्रमुख कपिल देव पांडे को जिले के कोतवाली थाने में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना मिली थी. एसपी जीतेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में एसीसीयू के दो अधिकारियों को मामले की जांच के लिए भेजा गया था|
तीन दिन बाद, एसीसीयू के प्रभारी पांडे और उनकी टीम ने छापेमारी की और राकेश बंछोर को नशीली दवा रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

