दुर्ग में मर्डर , दोस्तों ने ली दोस्त की जान , शराब पार्टी को बीच पुराने बात को लेकर हुआ विवाद पत्थर से कुचलकर उतारा मौत के घाट ...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग इलाके में रविवार शाम एक युवक की पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई। पांच दोस्त रविवार की पार्टी का आनंद लेने आये। तभी एक पुराने मामले को लेकर विवाद हो गया. पुलिस ने चार संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है. मामला पद्मनाभपुर थाने के पोटिया का है|

दरअसल पोटिया बस्ती निवासी तोप सिंह (30) का शव सोमवार की सुबह मनीष ट्रेवल्स पेट्रोल पंप के पीछे एक खाली स्थान में मिला. वह दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करता था। रविवार को मृतक गांव के चार दोस्तों के साथ एक शराब पार्टी में गया था।

 रविवार शाम को पोटिया शराब की दुकान से शराब खरीदी। तभी पांच दोस्त शराब पीने के लिए एक पेट्रोल पंप के पीछे गए. नशे की हालत में तोप सिंह और उसके दोस्तों के बीच झगड़ा हो गया. झगड़ा इतना बढ़ गया कि उन्होंने पास पड़े पत्थर से उस पर हमला कर दिया और उसका गला घोंट दिया. दोस्त भाग गए और शव वहीं छोड़ गए।

पद्मनाभपुर थाना प्रभारी अक्षय प्रमोद सबद्रा ने कहा कि हत्या के चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ जारी है. शव को PM के लिए भेज दिया गया। सूत्रों के मुताबिक आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है, लेकिन पुलिस अभी इस बारे में कुछ नहीं कह रही है. पुलिस जांच के बाद सारा खुलासा करेगी।