दुर्ग में पिता-पुत्र पर चाकू से हमला कर घायल करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : होली के दिन दुर्ग में पिता-पुत्र पर चाकू से हमला कर घायल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| 


जानकारी के मुताबिक इस जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने आरोपी महेंद्र बंदे को सिकोला बस्ती इलाके से गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है|

यह भी पढ़े - बलौदाबाजार में चल रहे बड़े सेक्स स्कैंडल का होगा जल्द खुलासा , स्कैम में फंसे पीड़ितो ने उठाई जाँच की मांग , मंत्री ने दिए जाँच के निर्देश.....

गौरतलब है की घटना होली के दिन सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की है सिकोला बस्ती सतनाम भवन के पास आरोपी महेंद्र बंदे का दूसरे लड़के से विवाद हो गया|

 शेखर भट्ट ने समझाने की कोशिश की. इस पर आरोपी महेंद्र उसी पर हावी हो गया। उसके साथ गाली गलौज करने के बाद उस पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर दिया.

जब उसके पिता ने अपने बेटे को चाकू मारता देखा तो वह उसे बचाने गया जहाँ मुकेश ने पिता पर भी हमला कर घायल कर भाग गया | इस सूचना के बाद 112 नंबर डायल किया गया. टीम घटना स्थल पर पहुंची और पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया|

मोहन नगर थाना प्रभारी आकांक्षा पांडे ने बताया कि आरोपी महेंद्र बंदे की तलाश की जा रही थी| लेकिन वह बार बार अपना ठिकाना  बदल रहा था |

हालाँकि अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है| व आगे की कार्यवाई की जा रही है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu