रायपुर में सनकी पति ने पत्नी की धारदार हत्यार से हत्या कर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या की.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर शहर से लगे सोनडोंगरी इलाके में एक हृदय विदारक घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. यहां एक सनकी पति ने पहले अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली|

स्थानीय निवासियों ने पुलिस को सूचना दी कि एक ही समय में दो लोगों की मौत से इलाके में हडकंप मच गया है |पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घटना की पूरी जांच कर रही है. दोनों शवों को बरामद कर PM के किये भेज दिया गया है |

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी पति का नाम भरत लाल साहू है.आरोपी पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था. इस मुद्दे पर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था| 

आज इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और गुस्साए पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. फिलहाल इस मामले में कबीर नगर थाना पुलिस हत्या के पीछे की असली वजह की जांच कर रही है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg