रायपुर के रितेश ने जीता फेमस टीवी शो " डांस प्लस प्रो " , सैलून में काम करने वाले रितेश ने डांस के अपने जूनून को बरक़रार रख जीता शो...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : लोकप्रिय टीवी डांस रियलिटी शो "डांस प्लस प्रो" के विजेता की घोषणा कर दी गई है। छत्तीसगढ़ के रितेश पाल ने ट्रॉफी जीती। रायपुर का रहने वाला रितेश एक सैलून में काम करता था। अपने काम के अलावा, उन्हें डांस में भी विशेष रूचि थी| यही कारण है कि रितेश ने डांस प्लस प्रो का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।

रितेश शक्ति मोहन की टीम में शामिल था. फाइनल में, रितेश पाल ने राकेश साहू और अमन कुणाल की कड़ी टक्कर देकर खिताब जीता। 

रितेश ने अपने दमदार प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया. उनके प्रदर्शन पर खूब उत्साह और सीटियाँ बजाई गईं। बता दे की रितेश को 15 लाख रुपये के नकद पुरस्कार के साथ-साथ डांस प्लस प्रो की ट्राफी भी मिली है। साथ ही शो के रनरअप राकेश साहू ने 5 लाख रुपये और रनरअप अमन कुणाल ने भी 5 लाख रुपये जीते|

 जैसे ही रेमो डिसूजा ने विजेता की घोषणा की, रितेश भावुक हो गए। उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा था कि उन्होंने शो जीत लिया है। जब उन्हें ट्रॉफी मिली तो उनकी आंखें भर आईं|

हम आपको बता दें कि रितेश छत्तीसगढ़ के रायपुर में रहते हैं। वह बहुत गरीब परिवार से आते हैं। उन्हें बचपन से ही डांस करना पसंद था, लेकिन परिवार में आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने रायपुर के एक सेलून में काम करना शुरू कर दिया। खास बात यह थी कि रितेश ने काम करते हुए भी नृत्य करना जारी रखा। वह अक्सर काम के दौरान भी डांस करते थे। इसी मेहनत और जुनून से रितेश ने ये मुकाम हासिल किया है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg