भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजधानी रायपुर के मौदहापारा थाना इलाके से एक नौकर ने अपने मालिक को ही लूट लिया | नौकर बीएमडब्ल्यू कार की डिक्की में छूटे बैग से 90 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गया। मालिक ने मौदहापारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी कार से बैग चोरी हो गया है।
कुछ दिन पहले नौकर अपने मालिक को नुकसान पहुंचाने की बात बोली थी| मालिक ने मामले की शिकायत की तो पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
दरअसल, यह मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र है. पुलिस ने कहा कि शिकायतकर्ता अनिल सिंह चंदेल एक ठेकेदार है। अनिल के पास मिनकेतन नाम का शख्स उनके यहां आठ-नौ साल से काम कर रहा था। मिनकेतन उनका ड्राइवर था.
पुलिस ने कहा कि मिनकेतन पिछले कुछ दिनों से अपने काम में लापरवाही बरत रहा था और अनिल सिंह ने इस पर उसे चिल्लाया था| और सख्त लहजे में समझाया. लेकिन वह बहस करने लगा. इसके अलावा, उन्होंने अन्य कर्मचारियों से कहा कि मालिक को एक दिन भारी नुकसान पहुंचाएगा |
जिसके बाद 24 जनवरी को मिनकेतन ने बीएमडब्ल्यू कार की डिक्की में रखे बैग से 90,000 रुपये नकद निकाले और मोटरसाइकिल से भाग गया। हालाँकि, कई दिन बीत गए और मिनकेतन वापस नहीं लौटा। कुछ दिनों बाद, मिनकेतन ने एक अन्य कर्मचारी को फोन किया और उससे कहा कि वह वापस नहीं आएगा।
उसने अपने साथ ले गए 90,000 रुपये नकद लौटाने से इनकार कर दिया. इस संबंध में अनिल सिंह ने मौदहापारा थाने में मिनकेतन के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने मिनकेतन की तलाश शुरू कर दी है |
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

