BSP में देर रात लगी आग , करोड़ो का हुआ नुकसान.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग. भिलाई स्टील प्लांट में बीती रात आग लग गई. धीरे-धीरे आग ने बड़ा रूप धारण कर लिया। इससे फैक्ट्री में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. 


जानकारी के मुताबिक, आग CCD कोक ओवन के अमोनिया स्ट्रिपिंग टावर में लगी. आग लगने से वहां काम कर रहे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड और पूरी बीएसपी फायर ब्रिगेड को भेजा गया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद रात 12 बजे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। 

आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. आग की वजह से यहां सारा उत्पादन बंद हो गया. करोड़ो रुपये के नुकसान की बात कही जा रही है. जांच के बाद पता चलेगा कि आग कैसे लगी और इससे कितना नुकसान हुआ. BSP प्रबंधन घटना की जांच के लिए एक टीम गठित करेगी |