भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छ.ग के बलरामपुर जिले के रामचन्द्रपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने 12 घंटे के अंदर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के बारे में खुलासा पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया | युवक की हत्या का मुख्य कारण प्रेम प्रसंग है. बताया जा रहा है कि पति ने युवक की गला रेतकर हत्या कर दी, क्योंकि उसे शक था कि युवक का मुख्य आरोपी की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था.
पांच मार्च की रात ग्राम पंचायत रेवतीपुर के संपर्क मार्ग पर युवक जमशेद अंसारी की गला रेत कर हत्या कर दी गयी थी. पति ने एक युवक की हत्या इस शक में कर दी कि युवक का मुख्य आरोपी की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है. मुख्य आरोपी अशरफ अंसारी ने मीडिया को बताया कि हत्या के बाद दो साथियों को 1 लाख 80 हजार रुपये हत्या की सुपारी दी थी|
पुलिस ने बताया कि मृतक युवक मुख्य आरोपी का पुराना परिचित था और आरोपियों के साथ एक शादी समारोह में गया था। जब वह शादी समारोह से लौट रहे थे तो आरोपियों ने बीच सड़क पर डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी. फिर वे उसे सड़क से खींच कर एक गड्ढे में ले गए और वहां उसकी गला रेतकर हत्या कर दी |पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में भेज दिया है|
गौरतलब है की 6 मार्च को बलरामपुर के रामचन्द्रपुर थाना अंतर्गत तिलाजू आनंदपुर गांव जाने वाली सड़क पर बलवा दामर जंगल के पास एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि मृतक का नाम 24 वर्षीय जमशेद अंसारी था, जो आनंदपुर का रहने वाला था जो की मंगलवार 5 मार्च को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकला था|
वहां से वह रात को घर नहीं लौटा और अगली सुबह उसका शव सड़क के किनारे जंगल में मिला. घटना से ग्रामीण काफी आक्रोशित थे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रामानुजगंज-रामचंद्रपुर मार्ग को जाम कर दिया था | पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है |
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

