CG: गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग , 4 साल की बच्ची की जलकर मौत , 380 छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल इलाके बीजापुर जिले के एक सरकारी बोर्डिंग स्कूल में आग लग गई. इस घटना में चार साल की एक बच्ची की मौत हो गई|

अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी सूचना दी| अधिकारियों ने बताया कि लिपाक्षी नाम की लड़की छात्रा नहीं थी और कई दिनों से अपनी बड़ी बहन के साथ रह रही थी। जानकारी के अनुसार मृतक बच्ची की बड़ी बहन यहाँ पढ़ा करती है | 

स्कूल शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार देर रात अवापल्ली पुलिस थाना क्षेत्र के चिंताकोंटा गांव में लड़कियों के लिए बने एक पोर्टा-केबिन स्कूल में आग लग गई। आग लगने से चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। 

अधिकारी ने कहा कि सभी 380 छात्रों को कर्मचारियों और ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाला गया | बाद में पता चला कि छात्रा की छोटी बहन गायब हो गई है। आग की चपेट में आकर जलने से उसकी मृत्यु हो गई।

उनके मुताबिक, आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और गांववासियों की मदद से आग पर काबू पाया गया. घटनास्थल के फुटेज और तस्वीरों से पता चला कि केबिन का ढांचा आग से पूरी तरह नष्ट हो गया। 

बीजापुर शिक्षा विभाग के अधिकारी और कलेक्टर मौके पर मौजूद हैं. गौरतलब है कि डेढ़ दशक पहले बस्तर के सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले में कक्षा 1 से 8वीं तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए पोर्टा केबिन बनाए गए थे। मामले की जांच की जा रही है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg