भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : अंबाला ( हरियाणा ), हरियाणा के अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक युवक आरपीएफ पोस्ट के सामने ओवरहेड लाइन सपोर्ट पर चढ़ गया. जैसे ही वह लटका, बिजली गिरी और जोरदार विस्फोट हुआ। युवक जलकर गिर गया। युवक को गंभीर हालत में चंडीगढ़ के एक अस्पताल में रेफर किया गया था, लेकिन सिविल अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक मृत युवक छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के चांपा गांव निवासी रोहित (18) के रूप में हुई है। हालाँकि की आत्महत्या के कारण अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है |
जानकारी के मुताबिक युवक अचानक ऊपर से गुजर रही ओवर हैड वायर पोल पर चढ़ गया। प्लेटफार्म नंबर एक पर मौजूद लोगों ने उसे देखा तो शोर मच गया।
इसके बाद जीआरपी/आरपीएफ पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने युवक को वहां से चले जाने को कहा. युवक पोल पर बैठ गया और अपने जूते उतारकर दूर फेंक दिए। ये हंगामा कई मिनट तक चलता रहा. घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गयी.
प्लेटफार्म पर मौजूद यात्री भी युवक का वीडियो बनाने लगे। इसके कुछ ही देर बाद युवक ने खंभे से लटक गया और जोरदार विस्फोट हुआ. इससे युवक झुलस गया और ट्रैक पर गिर गया। इसके बाद जवानो ने युवक को उठाया और प्लेटफार्म पर ले गए। तब तक उसकी साँस चल रही थी|
आरपीएफ जवानों ने युवक को अंबाला कैंट सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने युवक को प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। उससे पहले ही उनकी मौत हो गई.
रोहित के मामा गजानंद वर्मा के मुताबिक, रोहित दो दिन पहले अपने दोस्तों के साथ छत्तीसगढ़ से निकला था और बोला था कि वह काम पर जा रहा है, लेकिन उसे नहीं पता था कि रोहित अंबाला में है. रोहित के दो भाई-बहन हैं। पिताजी का स्वर्गवास हो गया है। सोमवार दोपहर रोहित ने किसी का फोन लेकर फोन किया और कहा की पैसे खत्म हो गए हैं।
उसने रोहित द्वारा दिए गए नंबर पर 200 रुपये भी ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। शाम को पुलिस से सूचना मिली कि रोहित ऊपर लगे बिजली के खंभे से कूद गया है। अस्पताल ने इसकी सूचना जीआरपी पुलिस विभाग को नहीं दी. जीआरपी का कहना है कि सूचना मिलने पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

