CG में युवक ने शादी के दो दिन बाद की आत्महत्या , घटना से गहरे सदमे में नवविवाहिता , जाँच में जुटी पुलिस.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :  केशकाल छ.ग,केशकाल क्षेत्र के फरगांव थाने के बरकई गांव से ऐसी एक खबर से आई है. जिसने सभी को हैरान कर दिया. बता दे की बरकई गांव के एक युवक ने अपनी शादी के दो दिन बाद ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली||

इसके बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई. बीती रात एक युवक ने अपने घर के पास खेत में पेड़ से फांसी लगा ली। सुबह गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी| इस घटना के बाद नवविवाहिता सहित परिवार वाले सदमे में है|

मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव पेड़ से उतारा और मामले को गंभीरता से जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस जांच कर रही है|

जिसमें हर तरह से जाँच का काम किया जा रहा  है. आखिर युवक ने फांसी क्यों लगाई? इसके अलावा इस घटना को प्रेम त्रिकोण के नजरिये से भी देखा जा रहा है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg