भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छतीसगढ़ के कोरिया जिले में एक स्कूली छात्रा के प्रसव का मामला सामने आया है जिसके बाद हंगामा मच गया|सोनहत के एक छात्रावास में रहने वाली छात्रा ने प्रसव से एक नवजात को जन्म दिया | जन्म के बाद नाबालिग छात्रा ने अपने बच्चे को हॉस्टल के पीछे दफना दिया |
जानकारी प्राप्त होने के बाद पुलिस ने नवजात का शव ढूँढ निकला तथा उसे अपने कब्जे में ले लिया |बता दें कि पुलिस ने इस संबंध में रेप का मामला दर्ज कर लिया है| एक छात्रा जिसने एक बच्चे को जन्म दिया है वह सोंनहत में एक छात्रावास में रहती है और पढ़ती है।
जन्म देने के बाद उसने बच्चे को वही हॉस्टल में दफना दिया, लेकिन सुचना पाते ही पुलिस आ गई और बच्चे का शव बरामद कर लिया। हालांकि पुलिस इस मामले में छात्रा और उसके परिवार से भी पूछताछ कर रही है| जिसके बाद मामले में आगे की कार्यवाही की जाएगी |
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

