CG :भाभी के प्यार में पागल देवर ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट.....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छ.ग, कवर्धा. जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बांगर गांव में एक युवक ने अपनी भाभी के प्यार में पागल हो कर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी. आरोपी अपने भाई की हत्या करने के बाद गुपचुप तरीके से उसका अंतिम संस्कार करना चाहता था. 



मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों से जब मौत का कारण पूछा गया तो वे गोलमोल जवाब देने लगे। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस थाने में दी गयी |जांच के बाद पुलिस ने भीम सैयाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.|

जानकारी के मुताबिक, मृतक बिरसू राम सैयाम (33) अपनी पत्नी और परिवार के साथ कवर्धा के कुकुदुर थाना क्षेत्र के बंगला गांव में रहता था. लेकिन मृतक के छोटे भाई भीम सैयाम की नजर अपने भाई की पत्नी पर थी और मृतक की पत्नी भी आरोपी अपने देवर भीम सैयाम के साथ अवैध संबंध में थी| जब यह बात उसके भाई को पता चली तो वह नाराज हो गया और शराब का आदी हो गया |

 एक दिन भीम सैयाम ने अत्यधिक शराब पीकर घर लौटने पर अपने बड़े भाई को तेल मालिश के बहाने उसका गला घोंट दिया और अपने कुछ रिश्तेदारों को बताया कि उसके भाई की अज्ञात कारणों से अचानक मृत्यु हो गई है। और अंतिम संस्कार करने चला गया.' लेकिन जैसे ही यह सूचना गांव वालों को मिली तो उन्होंने छोटे भाई से मौत के कारण के बारे में पूछताछ शुरू कर दी. 

वह अलग-अलग तरह से जवाब देने लगा. इसके बाद गांव वालों को उस पर शक हुआ और भीम सैयाम डर के मारे अपने भाई का शव घर ले गया.

ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। इस बीच, पुलिस ने हत्या के संदेह में भीम सैयाम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे अपनी भाभी से प्यार हो गया था और उसने 8  मार्च की रात अपने भाई की हत्या कर दी. इस घटना से निपटते हुए पुलिस ने आरोपी भीम सैयाम को जेल भेज दिया|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu