भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : अंबिकापुर , शहर में निगरानीशुदा एक अपराधी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिसके बाद उसके परिजनों ने पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है| जबकि अब वही पुलिस कह रही है कि वह मामले की जांच करेगी और नतीजे पर पहुंचेगी.
बता दे की अंबिकापुर के संजय पार्क निवासी विकास प्रजापति आदतन अपराधी था और उस पर करीब 14 मामले दर्ज थे। इसलिए पुलिस ऐसे अपराधियों पर निगरानी रखने और उनकी उंगलियों के निशान दर्ज करने के लिए निगरानी अभियान चला रही है. इसके चलते कोतवाली पुलिस ने विकास को थाने बुलाया और शाम को वापस भेज दिया।
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार थाने से घर लौटने के बाद विकास ने अपने परिजनों से थाने में प्रताड़ना की शिकायत की और पुलिस अधिकारियों पर पैसे मांगने का भी आरोप लगाया. पुलिस अधिकारियों ने कथित तौर पर विकास को पैसे न देने पर इलाका छोड़ने की चेतावनी दी।
घर पर खाना खाने के बाद विकास ने अपने कमरे में जाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन परिवार वालों की नजर पड़ने पर उसे बचा लिया गया।
बुधवार सुबह जब परिजन उठे तो विकास फंदे से लटका हुआ था। जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। इधर परिजन पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं।
स्थानीय पार्षद का यह भी कहना है कि यह पुलिस उत्पीड़न का मामला है जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
घटना के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। साथ ही पुलिस का कहना है कि इस मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

