CG में बीजेपी कार्यकर्ता को गोली मारी , आप नेता ने जमीन विवाद में बीजेपी कार्यकर्ता को मारी गोली....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के खरसिया क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की गोली मारदी जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है. जहाँ आप नेता ने बीजेपी कार्यकर्ता गोपाल गिरी की गोली मारकर घायल कर दिया| मिली जानकारी के मुताबिक गोली पीछे से मारी गई और बीजेपी कार्यकर्ता के कंधे के नीचे लगी|


घायल गोपाल गिरी को तुरंत क्षेत्रीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद स्तिथि अनुसार रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और जांच जारी है.

मिली जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. इसी के चलते आप नेता अमर अग्रवाल ने बीजेपी कार्यकर्ता गोपाल गिरी की गोली मारकर घायल कर दिया| 

बताया जा रहा है कि आरोपी ने जिस बंदूक से गोली चलाई, उससे पक्षी को मारा जाता है|बेशक, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह गोली किस प्रकार के बन्दूक से चलाई गई है|

घायल गोपाल गिरि के भाई ने भी कहा कि उन्हें नहीं पता, लेकिन पुलिस का कहना है कि उन्हें चिड़िया मारने वाली बंदूक से गोली मारी गयी है. हम आपको बता दें कि अमर अग्रवाल को 2019 में आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवार बनाया था |