CG में भाजपा नेता की हत्या , शादी समारोह से बहार निकलते वक़्त नक्सलियों ने धारदार से हमला कर उतारा मौत के घाट....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :छत्तीसगढ़ के नक्सल इलाके बीजापुर से बड़ी खबर आ रही है. नक्सलियों ने एक बार फिर बीजेपी नेता पर हमला कर हत्या की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है|

इस घटना से इलाके में काफी सनसनी मच गई है|बताया जा रहा है कि एक शादी में शामिल होने गए तिरूपति कटरा जिलासदस्य और सहकारिता प्रकोष्ठ समिति के संयोजक पर नक्सलियों ने हमला कर दिया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। और उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. यह सब तियानार  पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत है।

आपको बता दें कि गृह मंत्री विजय शर्मा की शांति वार्ता की कोशिश के बीच नक्सलियों की एक छोटी एक्शन टीम ने बड़ी घटना को अंजाम दिया. हाल ही में गृह मंत्री ने नक्सलियों से बातचीत की पहल की थी. इसी बीच आज माओवादियों ने तिरूपति कटरा की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी|

 जो एक शादी में शामिल होने के लिए तिरूपति कटरा तुइना गांव गए थे। विवाह समारोह से बाहर आते वक़्त नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg