भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग बिलासपुर. सिरगिट्टी इलाके के नगपुरा निवासी एक युवक की साली ने एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। यह बात दामाद को नागवार गुजरी और उसने अपनी साली को मायके आने से मना कर दिया। लड़की के परिजनों द्वारा इस बात का विरोध किया जाता था|
इसी के चलते शुक्रवार दोपहर युवक अपने ससुराल पहुंचा और खुद पर आग लगा ली |गंभीर रूप से जले युवक को पहले सिम्स ले जाया गया।
बाद में डॉक्टरों ने उसे रायपुर रेफर कर दिया। कोतवाली थाना प्रभारी कमला पूसम ने बताया कि सिरगिट्टी जिले के नगपुरा में रहने वाले ओम (38) का ससुराल कटियापारा में है। तीन दिन पहले उसकी पत्नी पिंकी श्रीवास अपने मायके आई थी। गुरुवार शाम करीब 9 बजे ओम प्रकाश श्रीवास अपने ससुराल आया था।
इसी समय उसकी साली भी वहां आई थी| करीब एक साल पहले उसने प्रेम विवाह किया था। इस पर ओमप्रकाश नाराज चल रहा था| उसने अपनी साली को मायके आने से मना कर दिया था। उन्होंने अपने ससुरालवालो को भी अपनी बेटी को बुलाने से मना किया था. लेकिन यहां परिजनों ने लड़की को आने-जाने से नहीं रोका।
इस बारे में युवक अक्सर अपने ससुराल वालों से विवाद करता था| गुरुवार की रात भी उसकी साली अपने मायके आई हुई थी जिसे लेकर वह अपने रिश्तेदारों से विवाद किया था | फिर वह अपने घर लौट आया। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे वह अपने ससुराल पहुंचा |
घर से कुछ दूरी पर उसने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। यह देखकर आसपास के लोग भी हैरान रह गए. किसी तरह आग बुझाई गई और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक को सिम्स में भर्ती कराया गया। टी.आई. कमला पूसम घटना की सूचना मिलने पर सिम्स पहुंची।
उन्होंने युवक के परिजनों को घटना की जानकारी ली। फिर पति के रिश्तेदारों से पूछताछ की गई। युवक की हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे रायपुर रेफर किया है|

