भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर छ.ग , उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कथित तौर पर जान से मारने डालने की धमकी देने वाले आरोपी युवक को रायपुर टिकरापारा से गिरफ्तार कर लिया गया है|
आरोपी कमलेंद्र सिंह को लखनऊ पुलिस की विशेष टीम ने टिकरापारा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है| कथित तौर पर कमलेंद्र सिंह ने पिछले शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यालय में फोन किया और उन्हें बम से उड़ाकर जान से मारने की धमकी दी थी|
लखनऊ पुलिस की जांच टीम ने उसके ठिकाने का पता लगाकर रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से उसे गिरफ्तार कर लिया। बता दे की युवक आरोपी कमलेंद्र सिंह रायपुर के संजय नगर का रहवासी है और मार्केटिंग का काम करता है।
CM योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ के बाद ही इसके पीछे के कारण का खुलासा कर पायेगी |
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

