भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :छतीसगढ़ , ईओडब्ल्यू ने महादेव सट्टा मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रिपोर्ट के संबंध में साजिश, जालसाजी और भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। ईओडब्ल्यू ने मामले में अज्ञात पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को दोषी ठहराया है।
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एफआईआर में किसी का नाम नहीं है. जबकि ईडी ने आरोपियों के बयान और आईटी जांच के आधार पर राज्य पुलिस के अधिकारियों और कर्मियों को नामित करते हुए कार्रवाई रिपोर्ट दायर की है.
इस रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है लेकिन नाम उजागर नहीं किया गया है. अब एसीबी-ईओडब्ल्यू की नई टीम इस मामले की जांच कर रही है. क्योंकि पुरानी टीम का ट्रांसफर हो गया था
पिछले ढाई महीने में एसीबी-ईओडब्ल्यू में यह छठी एफआईआर दर्ज की गई है। जनवरी ईडी की रिपोर्ट में कोयले के अवैध परिवहन, उत्पाद शुल्क उल्लंघन, डीएमएफ घोटाला और कस्टम मिलिंग में कमीशन के मामले दर्ज किए गए। उत्पाद कर कानून के उल्लंघन की जांच शुरू कर दी गई है।
13 से ज्यादा स्थानों में छापेमारी की गई. अन्य मामलों में अभी तक जांच शुरू नहीं हुई है. इस बीच, पिछले साल फरवरी में एक मामला पीएससी की भर्ती में पंजीकृत उल्लंघनों से संबंधित था। मामले को जांच के लिए सीबीआई को सौंप दिया गया है. इसी महीने महादेव सट्टा से भी एक मामला सामने आया है|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

