भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : हेमचंद यादव विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर परीक्षा में नकल करने और उसके बाद पर्यवेक्षक के साथ दुर्व्यवहार के कारण एक छात्रा की MS.C की परीक्षा रद्द कर दी गयी|
इस मामले में (नक़ल)यूएफएम टीम द्वारा की गई कार्रवाई श्रेणी डी की कार्रवाई थी। (परीक्षा में नकल) हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद से यह दूसरी बार है जब डी श्रेणी की कार्रवाई की गई है।
इस मामले में यूनिवर्सिटी ने छात्रा की परीक्षा रद्द करने के साथ साथ अगले साल की परीक्षा पर भी रोक लगा दी. कथित तौर पर छात्रा के पास विभिन्न नकल सामग्री पाई गई। (सेमेस्टर परीक्षा) कमरे में मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए भी पकड़ा गया। जब जांचकर्ता ने मामला खोला तो छात्रा ने अभद्र व्यवहार किया। इसलिए, छात्रा के खिलाफ श्रेणी डी के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय ने सोमवार को सेमेस्टर परीक्षा में नकल के मामलों पर गौर किया तो क्षमादान और दंड घोषणा कर दी। नकल के मामलों में केवल दो छात्रों को माफी दी गई, शेष श्रेणी ए में हैं। जिस पेपर में सात छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा गया था, उसे रद्द कर दिया गया।
इसके अलावा, 15 छात्रों पर नक़ल के बहुत गंभीर मामले थे, इसलिए यूवीएम समिति ने सुनवाई में पूरी परीक्षा रद्द करने का फैसला किया। इस मामले को इसी श्रेणी में रखकर सजा का प्रावधान किया गया. इस सूची में एक छात्रा को श्रेणी डी में रखकर प्रतिबंधात्मक कदम उठाए गए।
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

