PM मोदी की उज्ज्वला योजना के हितग्राहियों के लिए खुशखबरी , 300 रुपये की सब्सिडी बढ़ाने की घोषणा.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : आम चुनाव से पहले मोदी सरकार ने गुरुवार को अगले वित्त वर्ष में 1 अप्रैल से उज्वला योजना के तहत गरीब महिलाओं के लिए प्रति एलपीजी सिलेंडर 300 रुपये की सब्सिडी बढ़ाने की घोषणा की है।



 पिछले साल अक्टूबर में सरकार ने साल में 12 बार 14.2 किलो वाले सिलेंडर पर सब्सिडी 200 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये प्रति बोतल कर दी थी जो की 31 मार्च को समाप्त हो रही थी |  पिछले साल तक इस योजना के तहत लाभार्थियों को 200 रुपये की सब्सिडी मिलती थी।

हालाँकि, अक्टूबर 2023 में सब्सिडी का स्तर 100 रुपये बढ़ाकर 300 रुपये कर दिया गया था। भारत सरकार वर्तमान में लाभार्थियों को यह अनुदान वर्ष में बारह बार रिफिल करने पर प्रदान कर रही है। 

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना मई 2016 में शुरू की गई थी। यह कार्यक्रम गरीब परिवारों की वयस्क महिलाओं को बिना जमा राशि के एलपीजी कनेक्शन प्रदान करता है। 31 अक्टूबर 2023 तक योजना के तहत 9.67 करोड़ एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। 

पिछले साल, प्रधान मंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्तीय वर्ष 2023-24 से वित्तीय वर्ष 2025-26 तक तीन वर्षों में 75 लाख एलपीजी कनेक्शन जारी करने की योजना के विस्तार को मंजूरी दी है।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg