Reel प्रेमी पिता ने लाइक और फोलोवेर्स के चक्कर में मासूम की जान डाली जोखिम में , अपराध दर्ज , विडियो देखे.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मध्य प्रदेश के दमोह जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमे एक पिता द्वारा अपने बच्चे को नदी के पुल पर हवा में उछाल रहा है और साथ ही अश्लील व अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है| इस जानलेवा स्टंट का वीडियो जारी होने के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की


यह सब हटा जिले के बंधा गांव का बताया जा रहा है। जहाँ बलराम राजकवार सोशल मीडिया अटेंशन के लिए अपने मासूम बेटे की जान जोखिम में डाल रहे हैं। राणे पुलिस स्टेशन क्षेत्र के बंडा गांव में व्यारमा नदी पुल पर, वह अपने बेटे को पुल के पार नदी की ओर ले जाता है और रील बनाने लगता है। उन्होंने मासूम बच्चे से अश्लील गाली देकर पुल से फेंक देने की भी बात कह रहा है 

विडियो देखे -


पिता बलराम की यह हरकत मासूम बच्चे के लिए घातक हो सकती थी। कोई भी गंभीर हादसा हो सकता था |वीडियो जारी होने के बाद इसकी जानकारी एसपी सुनील तिवारी को हुई. उन्होंने  प्रभारी एसडीओपी नितीश पटेल को जांच और कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया था|

इसके बाद रनेह पुलिस स्टेशन ने बलराम रैकवार के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 336 और किशोर न्याय अधिनियम, 2015 की धारा 75 के तहत मामला दर्ज किया गया है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg