RTE से निजी स्कूलों में प्रवेश 15 अप्रेल तक , अब तक 35 हजार आवेदन जमा , 15 जून से फिर जमा होंगे आवेदन...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : शिक्षा का अधिकार (आरटीई) योजना के तहत निजी स्कूलों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया एक मार्च से शुरू हुई। महज नौ दिनों में 35 हजार से ज्यादा बच्चों का रजिस्ट्रेशन हो गया।

 


पहले चरण में पंजीकरण प्रक्रिया 15 अप्रैल तक चलेगी। फिर आवेदनों का सत्यापन , लाटरी उसके बाद प्रवेश दिए जायेंगे| हर साल सीट के हिसाब से ज्यादा संख्या में आवेदन प्राप्त होते हैं, लेकिन फिर भी सीटे रिक्त रह जाती है |

आरटीई प्रवेश कार्यक्रम लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) द्वारा जारी किया गया है। राज्य के सभी निजी स्कूलों में प्रवेश आरटीई के माध्यम से होता है। 

यदि स्थानों से अधिक पंजीकरण होते हैं, तो प्रवेश लॉटरी के आधार पर किया जाता है| आवेदन के समय छात्र तीन स्कूलों में से किसी एक का चयन कर सकते हैं।

शैक्षणिक सत्र में आरटीई सीटों की संख्या 4887 कम हो गई

इस शैक्षणिक सत्र में पिछले शैक्षणिक सत्र की तुलना में आरटीई सीटों की संख्या 4887 कम हो गई है। पिछले साल 6,507 स्कूल पंजीकृत थे। इस वर्ष 66 विद्यालयों की वृद्धि हुई है।

अधिकारियों ने कहा कि अब स्कूलों की संख्या बढ़ सकती है, जिससे सीटें भी बढ़ेंगी। 2022-23 की शुरुआत में राज्य में 80,000 आरटीई सीटें थीं। पिछले साल 25,000 आरटीई स्थानों की कटौती की गई थी. पिछले साल मंजूरी प्रक्रिया के तीन चरणों के बाद भी आठ हजार से ज्यादा सीटें खाली रह गईं थीं|

डीपीआई के मुताबिक, स्कूल रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल दोबारा खोला जाएगा। दाखिले का पहला दौर पूरा होने के बाद नए स्कूलो का 15 जून से पंजीकरण करा सकेंगे।

आरटीई के तहत राज्य के निजी स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को प्रवेश दिया जाता है। बड़े निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें आरटीई प्रवेश के लिए आरक्षित हैं

 इससे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का अपने बच्चों को बड़े निजी स्कूलों में पढ़ाने का सपना पूरा होता है। एक बार जब वे नर्सरी या पहली कक्षा में प्रवेश करते हैं, तो वे 12वीं कक्षा तक मुफ्त में पढ़ते हैं। वर्तमान में इस कार्यक्रम के तहत तीन लाख छात्र निजी स्कूलों में नामांकित हैं।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg