घूंघट डालकर SDM पहुंचीं अस्पताल, डॉक्टर गायब थे और एक्सपायर्ड दवाएं भी मिलीं, विडियो देखे....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था की हालत खस्ता है. फिरोजाबाद के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगातार शिकायतें मिलने के बाद एसडीएम सदर कृति राज औचक निरीक्षण के लिए घूंघट डालकर अस्पताल पहुंचीं.जहाँ डॉक्टर गायब थे और एक्सपायर्ड दवाएं भी मिलीं।

घूंघट ओढ़कर अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम के अस्पताल में आने से हड़कंप मच गया। एसडीएम सदर कृति राज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. अब सपा प्रमुख अखि‍लेश यादव ने वीडियो शेयर कर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री और सरकार पर निशाना साधा है.

विडियो देखे - 


एसडीएम कृति राज ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली थी कि कुत्ते के काटने पर इंजेक्शन लगाने के लिए लोग सुबह 10 बजे से डॉक्टरों का इंतजार कर रहे थे, लेकिन डॉक्टर उपलब्ध नहीं थे, जिससे काफी लोग परेशान थे | मुझे भी लगता है कि डॉक्टर का व्यवहार अनुचित था|

 रजिस्टर  में पाया गया कि कई लोगों को अस्पताल में नहीं  है और उनकी दवाएं खत्म हो गई हैं। एसडीएम के निरीक्षण में अस्पताल में कई कमियां सामने आईं और एसडीएम ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए. इस आधार पर जिलाधिकारी कार्यालय को एक रिपोर्ट भेजी गई|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu