भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के जवानों की कार्रवाई से नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में नक्सलियों का खौफ बढ़ गया. पिछले कुछ दिनों में बीजापुर जिले में दो बीजेपी नेताओं की नक्सलियों ने हत्या कर दी थी. इन दोनों घटनाओं के बाद नक्सल प्रभावित इलाकों में रहने वाले बीजेपी नेताओं में डर का माहौल पैदा हो गया है|
नेताओं का सबसे बड़ा डर यह है कि अगर वे कुछ दिनों में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने के लिए अंदरूनी इलाकों में जाएंगे तो उन्हें नक्सलियों से खतरा होगा। ऐसे में राज्य सरकार ने मामले को संज्ञान में लेते हुए बस्तर संभाग के 43 बीजेपी नेताओं को एक्स श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई है.
सरकार ने सुकमा जिले के भाजपा नेता दानीराम बार्स को भी वाई-प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। इन नेताओं में भाजपा के जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा के अध्यक्ष शामिल हैं। इसमें वे नेता भी शामिल हैं जिन पर पहले भी नक्सलियों ने हमला किया है या जान से मारने की धमकी दी है। राज्य सरकार जल्द ही इन सभी नेताओं को एक्स श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करेगी।
दरअसल, उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार आने पर नक्सलियों से बातचीत की पेशकश की थी. उनके प्रस्ताव को नक्सलियों ने शर्तों पर स्वीकार कर लिया। हालाँकि, इस चर्चा के लिए आगे कोई पहल नहीं की गई।
बीजेपी सरकार बनने के बाद भी नक्सली अपनी कायराना हरकत जारी रखे हुए है| पिछले कुछ दिनों में नक्सलियों ने कई बीजेपी नेताओं की बेरहमी से हत्या कर दी है. नक्सलियों ने एक हफ्ते के अंदर दो और पिछले साल 10 बीजेपी नेताओं की हत्या कर दी थी|
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

