भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई , फौजी नगर हाउसिंग बोर्ड निवासी किशनु मिश्रा नामक कारोबारी के साथ एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। जामुल थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी मेसर्स स्कॉटमेड एल्को बेव फिलर्स के डायरेक्टर अनुप सहाय, सोनिका सहाय और शशि आनंद ने मिलकर किशनू मिश्रा से ठगी की घटना को अंजाम दिया है।
विभाग के मुताबिक आरोपियों ने किशनू मिश्रा को अपनी फर्म में पार्टनर बनाया था. धीरे-धीरे किशनू मिश्रा को कई इंस्टॉलेशन में 69,लाख 33 हजार 281 रुपये निवेश करवाया।
बाद में उन्होंने अनुबंध तोड़ दिया और निवेश राशि या मुनाफे का हिस्सा वापस नहीं किया। खाली बोतलों की डिलीवरी के 1 लाख 41 हजार 192 रुपये का भुगतान भी नहीं किया गया.
पीड़ित की शिकायत के आधार पर जामुल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34 और 420 के तहत अपराध दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

