भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के रायपुर-दुर्ग रोड पर मंगलवार शाम कर्मचारियों को ले जा रही एक बस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गयी | बस 50 फीट गहरी खाई में गिर गई. घटना के बाद दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने 12 लोगों की मौत की पुष्टि की है|अब तक 14 लोगों की मौत की खबर है|
इस घटना में 15 लोग घायल हो गये. इनमें 10 लोगो की स्तिथि नाजुक बनी हुई है| मृतकों में तीन महिलाएं भी हैं| बस में करीब 40 लोग सवार थे. ये सभी केडिया डिस्टिलरी के कर्मचारी थे. कलेक्टर ने इस घटना की प्रशासनिक जांच के आदेश दे दिये है|
विडियो देखे -
अपनों की तलाश में बदहवास परिजनवहीं, केडिया डिस्टिलरी ने मृतकों के परिजनों को दस-दस लाख रुपये मुआवजा देने , साथ ही परिवार के एक सदस्य को रोजगार देने और घायलों के सभी चिकित्सा खर्चों को वहन करने का वादा किया। घायलों को एम्स, एपेक्स और ओम जैसे अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
जानकारी के मुताबिक, घटना कुम्हेरी के खपरी रोड स्थित मुरुम खदान की है. केडिया डिस्टलरी के कर्मचारी बस से फैक्ट्री से लौटे रहे थे| हादसे के वक्त बस में 40 लोग सवार थे. यह भी कहा जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. टॉर्च और फ्लैशलाइट का इस्तेमाल कर रेस्क्यू किया गया|
बस मंगलवार की शाम करीब आठ बजे केडिया डिस्टिलरी से कर्मचारियों को लेकर निकली थी. इसी बीच स्थित खदान में 50 फीट की गहराई में बस गिर गयी| स्थानीय निवासियों की मदद से बस में फंसे घायलों को बचाने के लिए बचाव अभियान चलाया गया|
घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुम्हारी में भर्ती कराया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल नौ लोगों को रायपुर एम्स में शिफ्ट किया गया है. अब क्रेन की मदद से बस को दुर्घटनास्थल से हटा दिया गया है| मौके पर मौजूद लोग भी बचाव दल के साथ काम कर रहे थे| घटना की बात सुनकर हादसे के पीड़ितो के परिजन बदहवास होकर अपने लोगो को ढूंढने लगे | अस्पताल में भी परिजनों की भीड़ मौजूद थी|
बता दे की इस घटना के बाद गृहमंत्री विजय शर्मा घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे वहां उन्होंने उनका हाल चाल जाना |साथ ही इस इस दुखद घटना में राष्ट्रपति मुर्मू , PM मोदी सहित छतीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय , भूपेश बघेल ने अपनी सांत्वना जाहिर की |
हादसे के मृतकों के नाम
१)
२) कमलेश देशलहरे पिता तुलसीराम देशलहरे सेक्टर-4 भिलाई
३) पुष्पा देवी पटेल पिता फूलचंद पटेल खुर्सीपार
४) रामविहारी यादव, शास्त्रीय नगर भिलाई
५) मिकू भाई पटेल
६) कृष्णा, केनाल रोडे
खुर्सीपार
७)
८)
९) परमानंद तिवारी चरोदा
१०)
११) शांतिबाई देवांगन पति विहारी लाल देव
१२) सव्यनिशा पति अभय, रामनगर कुम्हारी
१३) अमित सिरहा, शंकर नगर दुर्ग
१४) कौकिया बाई निषाद उर्फ सत्या पति हगरू निषाद, रामनगर कुम्हारी
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

