छ.ग में हुआ भीषण हादसा 10 लोगो की सड़क दुर्घटना में मौत , 23 घायल , पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी ....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा के कठिया गांव में एक दुखद सड़क दुर्घटना हुई है|जिसमें दस लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और कई बच्चों सहित 23 से अधिक लोग घायल हो गए। छह घायलों की हालत गंभीर है और उन्हें एम्स, रायपुर रेफर किया गया है। 


बाकी घायलों का इलाज बेमेतरा और सिमगा के सीएचसी अस्पतालों में किया जा रहा है| बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी गाड़ी ने सड़क पर खड़ी टाटा 407 को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन टाटा 407 से जा टकराई, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना के समय वाहन में 40 से 50 लोग सवार थे| बता दे की सामने से अचानक ट्रक आ गयी और साइड देते समय यह वाहन से जा भिड़ी|

जानकारी के मुताबिक, तिरैया गांव से सभी लोग एक पिकअप वैन में सवार होकर समधिन मिलन कार्यक्रम में गए थे और जब कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे तो कठिया गांव के पास यह दुघटना हो गयी |इस घटना में चार बच्चों समेत छह पुरुषों और महिलाओं की मौत हो गयी|

वैन में एक ही परिवार के 40 से 50 लोग सवार थे. सभी लोग पतरा गांव के रहने वाले हैं और साहू समुदाय के हैं| घटना की सूचना मिलते ही विधायक दीपेश साहू भी मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने घटना में घायल सभी लोगों के इलाज को बेहतर  के लिए डॉक्टरों को विशेष निर्देश दिये है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu