भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : नागपुर महाराष्ट्र , पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने एक बिल्डर से 200 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने की कोशिश करने वाले दो कारोबारी भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी|
जानकारी के मुताबिक "आरोपी तथा पीड़ित के बीच कुछ वक्त पहले रियल एस्टेट प्रोजेक्ट को लेकर संबंध थे लेकिन बाद में आपसी मतभेद पैदा हो गए| और विवाद की स्तिथि पैदा हो गयी| जिसके बाद आरोपियों के द्वारा इतने बड़े रकम की मांग की जाने लगी|
जिसके बाद बिल्डर ने आरोपी भाइयों पर रियल एस्टेट लेनदेन पर जबरदस्ती साईंन करने और ओरिजनल डॉक्यूमेंट को अपने पास रखने का आरोप लगाया।
यह भी पढ़े -आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम हो जायेंगे कम , जानिये सरकार ने कितने की दी है छुट...
सदर पुलिस ने भाइयों पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत जबरन वसूली, धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया है। तथा मामले में आगे जाँच की जा रही है |
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

