भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : अबूझमाड़ के हपाटोला में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में बीएसएफ और डीआरजी की संयुक्त टीम ने 29 नक्सलियों को मार गिराया. इस कार्रवाई के बाद बीएसएफ के डीआइजी ने ऑपरेशन की पूरी रणनीति का खुलासा किया और कहा कि यह कांकेर के लोगों के लिए एक तोहफा है|
बीएसएफ के डीआइजी आलोक सिंह ने कहा कि नई रणनीति कारगर रही और 29 नक्सली मारे गये. उन्होंने कहा कि नक्सली चारों तरफ से घिर गये थे और आगे नहीं बढ़ पाये थे और एक तरफ से आये खोजी दलों ने नक्सलियों के साथ अपना मिशन पूरा कर लिया था|
विडियो देखे -
बीएसएफ के डीआइजी ने कहा कि पूरा ऑपरेशन एक खड़ी पहाड़ी की चोटी से अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा: 17 स्वचालित हथियारों की बरामद किये गए |
यह भी पढ़े - नशे में धुत्त महिला की नग्न अस्वस्था में एयरपोर्ट में हंगामा , खुलेआम शारीरिक संबंध बनाने...
बता दे की जवानों द्वारा मारे गए नक्सलियों में 25 लाख रुपए के इनामी नक्सली शंकर राव समेत कई बड़े लीडर शामिल थे |
इस ऑपरेशन में 3 जवान घायल हैं जिनका इलाज किया जा रहा है |मारे गये नक्सलियों में 14 महिला जबकि 15 पुरुष नक्सली शामिल है। घटनास्थल में करीब 60 से ज्यादा नक्सली मौजूद थे जबकि पुलिस जवानों की संख्या 200 के करीब थी।
link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे| whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

