भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : फर्जी मार्कशीट के आधार पर भिलाई स्टील प्लांट में 30 साल तक नौकरी करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीएसपी में नौकरी पाने के लिए उसने फर्जी मार्कशीट और फर्जी अनुकंपा नियुक्ति दस्तावेज तैयार किया और नौकरी हासिल कर ली|
भट्टी पुलिस के मुताबिक, फर्जी दस्तावेज तैयार कर भिलाई स्टील प्लांट में नौकरी पाने वाले नटवरलाल की पहचान किशन लाल (59) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 के तहत अपराध दर्ज किया है।
भट्टी टी.आई. विपिन रंगारी ने बताया कि गुंडरदेही निवासी बालोद मंतीर राम टंडन ने पिछले साल एसपी कार्यालय में शिकायत की थी कि उनके पिता लैनू राम टंडन बीएसपी कोक ओवन यूनिट में वरिष्ठ ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे।
1990 में, मेरे पिता स्वास्थ्य कारणों से अक्षम हो गये। इस कारण छोटे भाई किशन लाल ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन किया। इस दौरान उन्होंने 10वीं की कक्षा का मार्कशीट लगाया था जबकि उनका भाई 10वीं की परीक्षा में फेल हो गया।
बीएसपी में नौकरी पाने के लिए किशन ने 10वीं परीक्षा की फर्जी मार्कशीट और अनुकम्पा नियुक्ति के फर्जी दस्तावेज बनाए। इस आधार पर उन्हें बीएसपी में नियमित कर्मचारी रूप में सेक्टर 9 में एमएम सिविल मेंटनेंस डिपार्टमेंट अटेंडेंट सिविल के रूप में तैनात किया गया था।
जानकारी के मुताबिक शिकायत के बाद पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जब बीएसपी ने दस्तावेज मांगे तो पता चला कि किशन लाल ने 1993 में एनएमआर श्रेणी में अपनी नियुक्ति के समय अपनी शैक्षणिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज जो जमा किए थे वह फर्जी थे |
इस आधार पर भट्टी पुलिस ने आरोपी पुरई उतई गांव निवासी किशन लाल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/D5cKtsv0fqRENVW4jqOkNW

