भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की सीमा से लगे ओडिशा में महानदी में नाव पलटने से करीब आधा दर्जन लोग डूब गये. गोताखोर टीम लोगों की तलाश में जुटी हुई है|
बताया जा रहा है कि नाव पर करीब 70 लोग सवार थे जिनमे 50 लोग एक परिवारिक समारोह शामिल होने खरसिया से आये थे |लापता लोगों में छत्तीसगढ़ के निवासी भी शामिल हैं.आपको बता दें कि यह घटना उड़ीसा के रेंगाली थाना क्षेत्र के सरधा गांव की है| 70 लोग नाव में सवार होकर पथरसेनी मंदिर बकरा लेकर जा रहे थे, इस दौरान बीच नदी में नाव बीच से टूट जाने के कारण यह दुर्घटना घटित हुई है।जिनमे एक महिला की मौत हो गयी है | 8 लापता है |
यह घटना झारसुगुड़ा जिले में घटित हुआ है| एस.पी. सहित ओडिशा पुलिस की एक टीम झारसुगुड़ा मौके पर पहुंच गई है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है. गोताखोर लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

