भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :सारंगढ़-बिलाईगढ़ , छत्तीसगढ़ी फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाने वाले अभिनेता सूरज मेहर की छग के सरसिवा जिले में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूरज महर बिलासपुर से अपनी शूटिंग के बाद अपने घर लौट रहे थे, तभी उनकी स्कॉर्पियो को सामने से आ रही एक पिकअप ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर से सूरज महर की मौके पर ही मौत हो गई तथा वाहन में सवार अन्य लोग घायल बताए गए।
सूरज की मौत से छालीवुड समेत उसके गांव में शोक का माहौल है. कहा जा रहा है कि उभरते सितारे का निधन छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति है|
गौरतलब है कि सूरज मेहर की सगाई की रस्म भी आज ही होनी थी. उनका रिश्ता पड़ोसी राज्य उड़ीसा में तय किया गया था| आज वह अपने परिवार के साथ सगाई की रस्मो के लिए उड़ीसा जाने वाले थे | लेकिन ऐसा नहीं हो सका और सूरज की मौत हो गई.
बहरहाल, पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. सूरज के शव को पीएम मोर्चरी ले जाया गया। हादसा कैसे हुआ और किस वाहन चालक ने लापरवाही बरती, यह स्पष्ट किया जा रहा है। आज सूरज का उनके गृहग्राम में अंतिम संस्कार किया जाएगा|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

