लड़के वालो पर मिर्च पाउडर छिड़कर रिसेप्शन से दुल्हन की अपहरण की कोशिश , विडियो देखे...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : शादी का दिन और उससे जुड़े रीति-रिवाज खुशी लेकर आते हैं। हर तरफ खुशी और उल्लास का माहौल महसूस किया जा सकता है। लेकिन कल्पना कीजिए कि आधुनिक समय में अगर कोई नवविवाहित जोड़े का अपहरण करने की कोशिश करे तो दृश्य कैसा होगा। 


यह भी पढ़े -CG : रेत पर अपने आप उभर गयी भगवान हनुमान की आकृति , चमत्कार या कुछ और ? लगा भक्तो का तांता...

यदि अपहरण दूल्हे या दुल्हन के परिवार द्वारा किया जाता है, तो समस्या और भी बदतर हो जाती है। कुछ ऐसा ही नजारा आंध्र प्रदेश से सामने आया है| यहां दुल्हन के परिवार वालों ने उसके अपहरण की कोशिश की. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल नेटवर्क पर वायरल हो रहा है| उसे देखकर आप वाकई में चौंक जायेंगे |

विडियो देखे - 


वायरल वीडियो में कई लोगों को दुल्हन को जबरदस्ती विवाह स्थल से बाहर खींचते हुए लेकर जाने की कोशिश कर रहे है| बाद में पता चला कि वे सभी दुल्हन के घरवाले थे। इस वीडियो में आप दुल्हन को उस कमरे से बाहर खींचते हुए देख सकते हैं जहां समारोह की तैयारी चल रही है। 

इस वीडियो में 7-8 लोग दुल्हन को जबरन ले जाना चाह रहे है| इस दौरान शख्स दुल्हन को पकड़कर अपनी ओर खींचता है, लेकिन नाकामयाब रहता है|बताया जाता है कि इस दौरान दुल्हन के परिवार ने लड़के के परिवार पर लाल मिर्च पाउडर डालकर हमला भी किया. इस वीडियो ने सभी को हैरान कर दिया है|

मामला आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले की एक रिसेप्शन पार्टी का है। जहाँ युवती गंगावरम स्नेहा और युवक बथिना वेंकटनांडु की मुलाकात कथित तौर पर नरसरावपेट जिले के एक कॉलेज में हुई थी। यहीं दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया।

 13 अप्रैल को इस जोड़े ने विजयवाड़ा के प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में शादी की। शादी के बाद, लड़के के परिवार ने 21 अप्रैल को एक रिसेप्शन की योजना बनाई। इसमें लड़की के परिवार को भी आमंत्रित किया गया था। इसी बीच लड़की के परिजन आ गये और उसका अपहरण करने की कोशिश की | इस घटना में दूल्हे के परिजन गंभीर रूप से घायल हो गये|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu