दुर्ग जिले में शत-प्रतिशत स्वस्थ मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन ने बाइक यात्रा का किया आयोजन....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले में शत-प्रतिशत स्वस्थ मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन ने बाइक यात्रा का आयोजन किया| इस रैली का नेतृत्व दुर्ग एस.पी. जीतेन्द्र शुक्ला ने किया |बाइक रैली को हरी झंडी आईजी दुर्ग रामगोपाल गर्ग और कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने दिखाई|


रविवार की सुबह सिविक सेंटर में बड़ी बाइक यात्रा हुई। रैली को आईजी, कलेक्टर और एआईजी संजय शर्मा समेत कई अधिकारियों ने रैली को झंडी दिखाई | जिसका नेतृत्व एसपी जितेंद्र शुक्ला ने खुद वाहन चलाकर की|

इस मौके पर SP जीतेंद्र शुक्ला ने कहा कि अगर पुलिस अधिकारी 24 घंटे ड्यूटी पर रहते हुए मतदान कर सकते हैं तो हम घर पर रहकर मतदान क्यों नहीं कर सकते? पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने बाइक यात्रा के तहत कुछ इसी तरह के संदेश के साथ जनता को संदेश दिया |

बाइक रैली में पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ जिला प्रशासन के प्रतिनिधि और कर्मचारी हाथों में तख्तियां लिए हुए थे जिन पर लिखा था 'शत प्रतिशत मतदान करें।' उन्होंने लोगों से कहा कि मतदान हमारा अधिकार ही नहीं बल्कि जिम्मेदारी भी है. देश के विकास और अच्छी सरकार के लिए एक-एक वोट कीमती है। इसलिए हमें अपनी वोट के महत्व को समझना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान आईजी, कलेक्टर और एसपी ने एक साथ सभी लोगों को शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई. लोगों को मतदान के जरिये देश के विकास और अच्छी सरकार बनाने की जानकारी दी गयी. इस दौरान वहां सेल्फी प्वाइंट बनाया गया, जहां आईजी, कलेक्टर, एसपी समेत तमाम लोगों ने सेल्फी ली और अपने सोशल मीडिया स्टेटस पर पोस्ट की, ताकि लोगों तक शत-प्रतिशत मतदान का संदेश पहुंच सके|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu