भगवान राम के तस्वीर वाली प्लेट में बिरयानी बेच रहा था शख्स , लोगों में गुस्सा , पुलिस ने किया गिरफ्तार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दिल्ली के जहांगीरपुरी में एक बिरयानी बेचने वाले के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है |यह शख्स कथित तौर पर भगवान राम की मूर्ति वाली प्लेट पर बिरयानी डालकर बेच रहा था। पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल जहांगीरपुरी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है|


यह भी पढ़े शहर में सरकारी जमीनों पर हो रही अवैध प्लाटिंग पर निगम का चला बुलडोजर , शिकायत मिलने के बाद निगम का कड़ा एक्शन, जमींन मालिकों को नोटिस जारी...

पुलिस के मुताबिक, पेपर के बंडल पर एक या दो पेपर प्लेटों पर भगवान राम की तस्वीर छपी हुई थी. इस तथ्य की जांच जारी है. यह घटना कथित तौर पर रविवार को हुई।

यह भी पढ़ेभिलाई के सुपेला में रियल एस्टेट कारोबारी पर दो लोगो ने मिलकर किया जानलेवा हमला , आरोपी गिरफ्तार...

दिल्ली अपने खान-पान के लिए पूरे देश में मशहूर है। पुरानी दिल्ली में कई ऐसी दुकानें भी हैं जिनके खाने का स्वाद लोगों को दीवाना बना देता है। बिरयानी भी कई लोगों के बीच लोकप्रिय है. लेकिन जब यह बात सामने आई कि खाने की चीजों की बिक्री से धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं तो लोगों में गुस्सा पैदा हो गया|

हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है और सोशल मीडिया पर भी इस पर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. पुलिस इस नजरिए से भी जांच कर रही है कि आरोपी ने यह सब मार्केटिंग के लिए किया या जानबूझकर किसी धर्म विशेष की भावनाओं को ठेस पहुंचाना चाहता था।इसकी जांच की जा रही है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu