भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में बदमाशो के हौसले इतने बुलंद है की उन्हें न आम जनता का भय है न पुलिस का |ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहाँ छह से ज्यादा बदमाश लड़कों ने एक शख्स पर जानलेवा हमला कर दिया|
कथित तौर पर पिता ने अपनी बेटी की फोटो व्हाट्सएप डीपी से डिलीट कर दी। घायल पिता को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूरा मामला छावनी के कैम्प क्षेत्र के बैकुंठधाम का है|
घायल जयप्रकाश चौहान बैकुंठ धाम के 33 नंबर वार्ड हुडको क्वार्टर के रहवासी है| दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करते है। उन्होंने बताया कि कुछ लड़के काफी समय से उनकी बेटी को परेशान कर रहे थे. बुधवार शाम को, आरोपी अपने सेल फोन पर को उनकी बेटी की तस्वीर दूसरों को दिखा रहे थे |
इसके बाद पिता ने घर जाकर अपनी बेटी की फोटो उसके व्हाट्सएप डीपी से डिलीट कर दी. इसके बाद उन्होंने इन लड़कों को फटकार लगाई और ऐसा न करने के लिए कहा उन्हें अपने सेल फोन से अपनी बेटी की फोटो भी डिलीट करने को कहा|
ये बात लड़कों को पसंद नहीं आई कि उन्होंने उस पर कटर से जानलेवा हमला कर दिया. जिससे जय प्रकाश के सिर में गंभीर चोटे आयी उनके सिर पर कई टांके लगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

