विज्ञापन

दुर्ग : नौसेना जवान के घर से लाखो के सामान की चोरी , घर पर ताला लगाकर मुंबई गये हुए थे घरवाले , पुलिस जाँच में जुटी पुलिस...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के उमरपोटी इलाके में एक नौसैनिक के घर से सोने, चांदी के गहने और नकदी चोरी हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है| आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग का अध्ययन किया जा रहा है। घटना उतई पुलिस स्टेशन क्षेत्र है।

जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से वेदांत नगर उमरपोटी निवासी नौसैनिक रितेश कुमार मुंबई में तैनात हैं। 18 मार्च को उनकी मां और बहन होली मनाने मुंबई आई थीं। दुर्ग के घर में कोई नहीं था और वह घर पर लॉक कर वे अपने रिश्तेदारों को मुंबई जाने की बात बताकर मुंबई के लिए रवाना हो गए।

30 मार्च की सुबह जवान रितेश के बुजुर्ग पिता के बेटे ने फोन पर सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है| इसके बाद युवक अपनी मां और बहन के साथ घर लौट आये। तभी उसने देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है. अलमारी का ताला टूटा हुआ है।

अलमारी से सोने-चांदी के गहने और 20 हजार रुपये नकद भी गायब थे। जवान ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. चोरी गये सामान की कुल कीमत 1.5 लाख रुपये बतायी गयी है|

यह भी पढ़े भिलाई :71 लाख की ठगी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार....