भिलाई ब्रेकिंग : प्यार के जाल में फंसा कर नाबालिग को सूरत लेकर भागा युवक फिर किया दुष्कर्म , आरोपी को पुलिस ने किया सूरत से गिरफ्तार नाबालिग को परिवार को सौंपा...

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई 3 से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसे गुजरात ले जाकर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. भिलाई पुलिस ने आरोपी युवक को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है साथ ही नाबालिग को परिजनों को सौंप दिया गया|

जानकारी के मुताबिक, भिलाई वार्ड 3 निवासी एक नाबालिग की गुमशुदगी की शिकायत परिजनों ने पुरानी भिलाई थाने में दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 363 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

जांच के दौरान एक नाबालिग लड़की और एक अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही थी| मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी  जितेंद्र शुक्ला ने सभी को आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आदेश दिया था |

जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच में तेजी दिखाई और अज्ञात आरोपी और नाबालिग की तलाश के दौरान बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई. इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि अक्लोरडीह निवासी आरोपी गोकुल ठाकुर नाबालिग को नागपुर के रास्ते गुजरात के सूरत ले गया है.

इसके बाद पुलिस पीड़िता के परिजनों को लेकर सूरत चली गई. जहां पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को एक नाबालिग लड़की और आरोपी मिले. आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई।

पूछताछ में आरोपी गोकुल ठाकुर ने बताया कि उसने पीड़िता को शादी का झांसा दिया और भागने पर मजबूर कर दिया. वहां उसने उसके साथ शारीरिक संपर्क बनाया। गुरुवार को आरोपी गोकुल ठाकुर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu