भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले से बड़ी खबर आयी है यहां एक बीजेपी नेता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उनका शव घर में फंदे से लटका हुआ मिला।
कथित तौर पर वहां एक सुसाइड नोट मिला था। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कम्प मच गया है| जानकारी के मुताबिक, घटना नंदिनी पुलिस स्टेशन क्षेत्र का है|
जहां बीजेपी नेता शिवकुमार वर्मा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. बता दे की शिवकुमार वर्मा (40) भाजपा युवा मोर्चा अहिवारा मंडल के महासचिव थे। जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त भाजपा नेता घर पर अकेले थे | पत्नी व बेटे को पारिवारिक शादी में सम्मिलित होने के लिए भेजा था |
शाम को जब दोनों घर वापस आये तब उन्होंने मृतक को घर पर लगे पंखे के सहारे बने फंदे में लटके हुए पाया |पुलिस को बरामद सुसाइड नोट में मृतक ने इस घटना के लिए स्वयं को जिम्मेदार ठहराया है |
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

